फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास की अव्यवस्थाओं से भड़के छात्र

Fri, 06 Oct 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास कुमौड़ में हावी अव्यवस्थाओं की सुध लेने वाला कोई नहीं है। छात्रावास में बिजली, पानी, किताबों आदि की व्यवस्था न होने से विद्यार्थी परेशान हैं। इस संबंध में विद्यार्थियों ने पूर्व में भी डीएम से बात की, लेकिन समस्याएं जस की तस है। नाराज विद्यार्थियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर पर प्रदर्शन कर डीएम सी रविशंकर को ज्ञापन दिया और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन


डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि छात्रावास के किसी भी विद्यार्थी को अब तक छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है, जिससे विद्यार्थियों के सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। छात्रावास में एक्वागार्ड न होने के कारण विद्यार्थी दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। कहा कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए छात्रावास में किताबें उपलब्ध नहीं है। विद्यार्थियों के नहाने के लिए छात्रावास में बाल्टी और मग की कोई व्यवस्था नहीं है।

छात्रावास की ट्यूबलाइट खराब होने के कारण विद्यार्थी ठीक से अध्ययन नहीं कर पा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में अंबेडकर छात्रावास संगठन के अध्यक्ष किशोर राम, उपाध्यक्ष अजय कुमार, महासचिव वीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, राहुल प्रसाद आदि विद्यार्थी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें