फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लावारिस कुत्तों ने महिला पर किया हमला, लोगों ने खदेड़कर बचाई जान

Mon, 26 Oct 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में लावारिस कुत्ते लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं और इनकी आबादी रोकने के दावे हकीकत में नहीं बदल पा रहे हैं। बधियाकरण के नाम पर लाखों रुपये फूंकने के बाद भी लावारिस कुत्तों की आबादी लगातार बढ़ रही है और ये लोगों पर हमला कर रहे हैं। नगर के धारचूला रोड पर गंगा निवास के पास लावारिस कुत्तों के झुंड ने एक महिला राहगीर पर हमला कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह लिंठ्यूड़ा निवासी 36 वर्षीय गुड्डी देवी घूमने के लिए अपनी दो साथियों के साथ धारचूला रोड पर जा रही थी। सिल्थाम तिराहे से नीचे गंगा निवास के पास मौजूद चार से अधिक लावारिस कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग सड़क पर पहुंचे।
उन्होंने बमुश्किल कुत्तों को खदेड़कर भगाया और महिला की जान बचाई। साथियों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक महिला के पैर में कुत्तों ने गहरे घाव किए हैं।
विज्ञापन

21 दिन पूर्व भी उर्दू मीडियम स्कूल के पास निवास करने वाली नई बाजार में बच्चे की मालिश करने जा रही धर्मशाला लाइन निवासी 52 वर्षीय फातिमा बेगम पर भी लावारिस कुत्तों के झुंड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें