फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मासूम, मां और नानी को ततैयों ने काटा, घर तक किया पीछा

Mon, 26 Oct 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में लोगों पर ततैयों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इनका निदान नहीं कर पाने पर विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। सोमवार को मूनाकोट ब्लॉक के भटेड़ी में ततैयों ने छह साल की मासूम के साथ ही उसकी मां और नानी पर हमला कर दिया। मासूम और उसकी मां का इलाज किया गया जबकि नानी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भर्ती किया गया है। भटेड़ी निवासी भागीरथी देवी (50) पत्नी स्व. जमन सिंह सोमवार सुबह मायके आई अपनी बेटी रेखा देवी (29) के साथ घास काटने जंगल गईं। रेखा अपनी छह साल की मासूम बेटी मन्नत को भी साथ ले गई। वहां ततैयों ने पेड़ पर बने छत्ते से निकलकर तीनों पर हमला कर दिया। भागीरथी के साथ रेखा अपनी बेटी को गोद में लेकर भागी लेकिन ततैयों ने घर तक उनका पीछा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

करीब 15 मिनट तक दौड़ लगाते हुए तीनों घर के भीतर घुसीं। तब तक कई ततैयों ने तीनों के सिर और शरीर पर कई डंक मार दिए थे। इससे उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजन तीनों को जिला अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन

ईएमओ डॉ. राहुल ने बताया कि रेखा और मन्नत की हालत में सुधार है लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए भागीरथी देवी को भर्ती करना पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें