राजीव गांधी खेल अभियान के तहत चेन्नई में संपन्न नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-16 वर्ग में राज्य की टीम बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद खिताब से चूक गई।
टीम को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता में नंबर वन रैंकिंग के साथ खेल रहे उत्तराखंड के ऋत्विक चंद रजवार ने कर्नाटक के श्याम से कड़ी टक्कर ली।
कड़े संघर्ष में कर्नाटक के श्याम 22-20, 21-18 से मुकाबला जीतने में सफल रहे। डबल्स में कर्नाटका के श्याम, मोहसिन की जोड़ी ने उत्तराखंड के भावेश, ऋषि की जोड़ी को 21-15, 21-17 से पराजित किया।
टीम के फाइनल तक पहुंचने, ऋत्विक के बेहतरीन खेल की जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद वल्दिया, ऋत्विक के स्कूल न्यू बियरशीबा हायर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक एडवोकेट भुवन भाकुनी, प्रधानाचार्य मीनू भट्ट, मीनाक्षी बिष्ट, उप प्रधानाचार्या ममता मेहता, ऋत्विक के पिता नरेश चंद, कांग्रेस नेता नवल किशोर रावल, सुशील खत्री आदि ने सराहना की है।