पुलिस ने धूम्रपान निषेध अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर एक व्यक्ति का चालान कर पचास रुपये वसूले।
थानाध्यक्ष महेश कांडपाल ने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पुलिस विद्यालयों में विद्यार्थियों को धूम्रपान से होने वाले नुकसान की जानकारी देगी।