फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय शिक्षकों की हड़ताल से बिगड़े हालात

Fri, 16 Sep 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विण ब्लाक मुख्यालय में धरने पर बैठे राजकीय शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय शिक्षकों की हड़ताल से जिले के 206 राजकीय हाईस्कूलों और इंटर कॉलेजों में पांचवें दिन भी शिक्षण कार्य ठप रहा। शिक्षकों ने हर ब्लॉक मुख्यालय में धरना दिया। विण और मूनाकोट में शिक्षकों ने उग्र प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विण में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने चक्रधर पंत की अध्यक्षता में आयोजित धरना स्थल पर पहुंचकर प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला महर ने कहा कि शिक्षकों के तीनों संगठन एक मंच पर आकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। सभा में दिनेश भट्ट, राजेश मोहन उप्रेती, पंकज बिष्ट, ललित धामी, ललित जोशी, डा. राजेंद्र पाठक ने विचार रखे।

गंगोलीहाट में राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र खाती के नेतृत्व में सरस्वती बोरा, कल्पना वर्मा, महेश सिंह, भवान परगाई, सुभाष सिंह, साधोराम आदि ने धरना दिया। कनालीछीना में ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद भंडारी के नेतृत्व में धरना जारी है। मूनाकोट में भी शिक्षकों ने धरना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें