फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक में लगी कैश जमा करने वाली मशीन

Fri, 08 Jan 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में शुक्रवार को कैश डिपाजिट मशीन (सीएमडी) लगा दी गई है। अब बैंक के खातेदारों को कैश जमा करने के लिए लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। एक दिन में कोई भी खाताधारक 50 हजार रुपये तक कैश जमा कर सकता है। कैश जमा करते वक्त हर खातेदार को दो बार अपने एकाउंट का नंबर और दो बार अपने मोबाइल का नंबर मशीन में फीड करना होगा। जितनी राशि मशीन में जमा होगी उसकी स्लिप उसी वक्त मिल जाएगी।
विज्ञापन

इस मशीन को बाद में इस तरह अपग्रेड किया जाएगा कि इसी से निकासी और पासबुक इंट्री की सुविधा भी खाताधारकों को मिलने लगेगी। बैंकिंग सेवाओं में तेजी से आ रहे सुधार की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है। शुक्रवार को कई लोगों ने मशीन में कैश डिपाजिट किया। शाखा प्रबंधक सीएस रावत ने मशीन का उद्घाटन करते हुए कहा कि एटीएम के बाद सीएमडी का आना एक नई क्रांति है। इससे लोगों के समय की बचत होगी और बैंककर्मियों पर भी काम का बोझ कम होगा। इस मौके पर कैश आफीसर कन्हैया लाल, बैंक यूनियन के अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत, अर्जुन बसेड़ा, बैंक के उपप्रबंधक मुन्नागिरी गोस्वामी, एमके शर्मा, बैंक यूनियन के क्षेत्रीय सचिव संजय पाटनी समेत तमाम लोग थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें