फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में बारिश और हिमपात

Fri, 08 Jan 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी/धारचूला /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमांत नगरी मुनस्यारी में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह दस बजे से रिमझिम बारिश होने लगी और अपरान्ह पांच बजे से नगर में हिमपात होने लगा। बस स्टेशन से ऊपर के इलाके तक बर्फ गिर चुकी है। नगर में इस मौसम का पहला हिमपात देखने के लिए लोग काफी उत्सुक रहे। इस दौरान ऊंची चोटियों पर जमकर हिमपात हुआ। खलियाटॉप, पंचाचूली, राजरंभा, मिलम समेत सभी चोटियों पर हिमपात हो गया है। मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड का असर शुरू हो गया है। तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे चला गया है। धारचूला तहसील में भी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने लगी है। कालापानी, कुटी में शुक्रवार को हिमपात हो गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने शनिवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहने और ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय तो हुआ है, लेकिन वह ऊंचाई वाले इलाकों में ही अपना असर दिखाएगा। मुनस्यारी पहुंचे पर्यटक हिमपात देखने के लिए होटलों से बाहर निकल आए। अपरान्ह में उनकी मुराद पूरी हो गई। अभी और हिमपात की संभावना जताई जा रही है। उधर, जिला मुख्यालय में दोपहर बाद तेज हवाओं का असर शुरू हो गया। ऊंची चोटियों पर हिमपात के कारण निचले इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। घाटी वाले इलाकों में मौसम सामान्य बना रहा। किसान बारिश के इंतजार में हैं। लंबे समय से बारिश न होने के कारण सूखे की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें