फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडेगांव-सेरा सड़क का काम शुरू करो

Thu, 21 Apr 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांडेगांव पुलिया से सेरा गांव के लिए बन रही सड़क का काम लंबे समय से बंद होने से गुस्साए क्षेत्र के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। एसडीएम अनुराग आर्य को सौंपे ज्ञापन में कहा कि पांडेगांव से सेरा जाने वाले नाले में सड़क का काम शुरू होने से सड़क से वंचित लोगों को आवागमन की सुविधा मिलने की आस जगी थी, लेकिन लंबे समय से सड़क का काम बंद होने से लोगों में नाराजगी है। लोगों को कई तरह की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सामान सिर पर ढोकर पहुंचाना पड़ता है। सड़क बन जाती तो लोगों के घर के पास तक वाहन जाते। कहा कि सड़क का काम शुरू करने के लिए कई बार आंदोलन किए जा चुके हैं, लेकिन लोनिवि के अधिकारी कोरे आश्वासन देते हैं। इन लोगों ने एसडीएम से हस्तक्षेप कर सड़क का काम शुरू कराने की मांग की है। प्रदर्शन में सुरेश पांडेय, अशोक उपरारी, ललित कुमार तिवारी, भगवत पांडेय, प्रेमा पाठक, मुन्नी पंत, सुनील उप्रेती, मीरा अवस्थी, शांति पांडेय, नीमा बिष्ट, प्रेमा पाठक, मंजू उप्रेती, तनुजा पंत, गीता ओझा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें