फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारियों के सिर पर ‘समाज कल्याण’ का भार

विज्ञापन
Staff Crisis in Social Welfare Department
विज्ञापन
पिथौरागढ़। समाज के वृद्ध, दिव्यांग, अशक्त सहित दूसरों पर निर्भर गरीब एवं असहायों की समस्या के समाधान के लिए बना समाज कल्याण विभाग अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। पिथौरागढ़ जिले में समाज कल्याण अधिकारी और सहायक समाज कल्याण अधिकारियों सहित कुल 11 पद रिक्त चल रहे हैं। यहां तक कि समाज कल्याण विभाग वर्ष 2009 से प्रभारी अधिकारियों के जिम्मे है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में वर्तमान में समाज कल्याण विभाग में समाज कल्याण अधिकारी का पद रिक्त है। वर्ष 1999 से वर्ष 2008 तक चंद्रा चौहान यहां पर समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैैनात रहीं। इसके बाद वर्ष 2009 से विभाग प्रभारी अधिकारियों के जिम्मे ही रहा। केवल दिसंबर 2013 से अप्रैल 2014 तक एनके शर्मा यहां पर रहे। इसके बाद फिर से प्रभारी ही कामकाज देख रहे हैं।
अपर जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी का पद भी खाली चल रहा है। विण, मूनाकोट, कनालीछीना, डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला और मुनस्यारी विकासखंडों में से केवल गंगोलीहाट और विण विकासखंडों में ही सहायक समाज कल्याण अधिकारी तैनात हैं। शेष विकासखंडों में पद रिक्त हैं। एक सहायक समाज कल्याण अधिकारी वर्तमान में समाज कल्याण अधिकारी का कार्य देख रहे हैं।
विज्ञापन

इस तरह से छह विकासखंडों में सहायक समाज कल्याण अधिकारी के पद खाली पड़े हैं। सहायक समाज कल्याण अधिकारियों के विकासखंडों में तैनात नहीं होने से लोगों को जिला मुख्यालय दौड़ लगाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। समाज कल्याण विभाग में लेखाकार का पद सृजित तो किया गया लेकिन आज तक यह पद कभी नहीं भरा गया। वरिष्ठ सहायक के तीनों पर रिक्त पड़े हैं। संवाद
कार्य हो रहे प्रभावित
वर्तमान में विभाग के पास 21164 वृद्धावस्था पेंशन, 2630 लाभार्थी किसान पेंशन, 26 लाभार्थी तीलू रौतेली और 3509 दिव्यांग पेंशन लाभार्थी हैं। स्टॉफ की कमी के कारण इन सभी पेंशनर्स का ऑनलाइन डाटा तैयार रखने के साथ ही नए पेंशनरों को जोड़ने का काम प्रभावित हो रहा है। 35 हजार छात्र-छात्राओं को मिलने वाली छात्रवृत्ति की प्रक्रिया भी कई बार बाधित होती है।
वृद्धावस्था पेंशन कक्ष के कर्मी की ड्यूटी भी निर्वाचन में
पिथौरागढ़। समाज कल्याण विभाग में वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित मामलों के लिए विकास भवन परिसर में अलग से कक्ष स्थापित किया गया है। इसके लिए एक कर्मचारी भी तैनात है लेकिन आगामी चुनाव को देखते हुए उक्त कर्मचारी की ड्यूटी निर्वाचन संबंधी कार्यों में लगाई है। इसके चलते पेंशन से संबंधित पूछताछ के लिए आ रहे लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें