फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने भारत नेपाल सीमा पर की लंबी दूरी की गश्त

विज्ञापन
एसएसबी जवान खुली सीमा पर गश्त करते। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसएसबी 55वीं वाहिनी ने भारत-नेपाल सीमा पर लंबी दूरी की गश्त की। नेपाल से घुसपैठ की आशंका और तस्करी रोकने के लिए जवान एक बीओपी से दूसरी बीओपी तक कई किमी की पैदल गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसएसबी 55वीं वाहिनी ने सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण काली नदी किनारे भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में गश्त की। जवानों ने नगतड़ से राउतगढ़ तक 18 किमी की पैदल गश्त की। एसएसबी के जवान भारत-नेपाल सीमा पर पिछले चार दिनों में करीब 40 किमी क्षेत्र की गश्त कर चुके हैं। द्वितीय कमान अधिकारी रवींद्र कुमार राजेश्वरी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध आवाजाही और तस्करों पर एसएसबी की पैनी नजर है। भारत-नेपाल की खुली सीमा पर सुरक्षा की दृष्टि से लंबी दूरी की गश्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि जवान सीमा से सटे ग्रामीणों क्षेत्रों की गहन पड़ताल कर रहे हैं। अवैध आवाजाही, तस्करी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। काली नदी में आवाजाही के लिए संभावित ठिकानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें