जयवर्द्धन अवस्थी बने एनएसजी कमांडो।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। बीएसएफ में सहायक सेनानी के पद पर कार्यरत पिथौरागढ़ के जयवर्द्धन अवस्थी एनएसजी में कमांडो बन गए हैं। बजेटी निवासी जयवर्द्धन अवस्थी के पिता पूर्व शिक्षक डॉ. पीतांबर अवस्थी नशामुक्ति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के संयोजक हैं। डॉ. अवस्थी ने बताया कि स्कूल समय से ही जयवर्द्धन का कमांडो बनने का सपना रहा है। आज इस कठिन परीक्षा को पूरा कर यह सपना पूरा कर लिया है। जयवर्द्धन के कमांडो बनने पर पिथौरागढ़ जनपद के तमाम सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और साहित्यकारों ने शुभकामनाएं दी हैं।