फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: माइनस 32 डिग्री तापमान में सीमा की सुरक्षा में मुस्तैद एसएसबी जवान

Thu, 29 Jan 2026 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
उच्च हिमालयी क्षेत्र में सीमा पर गश्त लगाते एसएसबी जवान। स्रोत: एसएसबी
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। धारचूला स्थित व्यास घाटी के कालापानी में रात को तापमान माइनस 32 डिग्री तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

11 वीं वाहिनी एसएसबी डीडीहाट की छारछुम से लेकर कालापानी तक लगी भारत-नेपाल सीमा की चौकसी की जिम्मेदारी है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कुछ दिनों से हो रही लगातार बर्फबारी से तापमान काफी नीचे चला गया है। एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार कालापानी का तापमान रात को माइनस 32 डिग्री तक गिर रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच जवान दिन-रात सीमा की चौकसी में जुटे हुए हैं। बल की पोस्ट छारछुम में रात को माइनस 10, बूदी में माइनस 20, गुंजी में माइनस 30 डिग्री तक तापमान पहुंच रहा है। क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बीच जवानों को सीमा में गश्त लगाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसएसबी के सेनानी डॉ. अतुल कुमार रॉय ने बताया कि जवानों को कड़ाके की ठंड में सीमा पर ड्यूटी के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें