मुवानी (पिथौरागढ़)। राजा क्लब की ओर से आयोजित पदम बहादुर चंद स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन का मैच महादेव क्लब थल और स्पेशल इलेवन दिगडा के मध्य खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पेशल इलेवन ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 117 रन बनाए। जवाब में महादेव इलेवन 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य से 31 रन पीछे रह गई। मैन ऑफ द मैच देवेंद्र सिंह रहे। मुख्य अतिथि व्यापारी दीपक पुजारा रहे। मैच का आंखों देखा हाल हंस पाल ने सुनाया।
स्कोरर मनोज कापड़ी, सूरज गोरखा, मयंक कुमार और निर्णायक सुमित पाल, संजय पंत रहे। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलदीप सिंह बिष्ट, राजा क्लब मुवानी के अध्यक्ष जितेश खनका, सुमित पाल, जीवन बोरा, नीरज भट्ट, संजय भट्ट, गुमान बोरा, प्रेम सिंह मनोला समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
झूलाघाट ने जीता भारत-नेपाल मैत्री क्रिकेट मैच
झूलाघाट। खेल मैदान में शनिवार को भारत-नेपाल के युवकों के बीच 12-12 ओवर का मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। भारत के युवक मंगल दल ने पहले खेलते हुए नेपाल पंचकोटी के खिलाफ निर्धारित 12 ओवर में 128 रन बनाए। नेपाल पंचकोटी की टीम 105 रन पर सिमट गई।
दूसरे मैच मैच में युवक मंगल दल की टीम ने पहले खेलते हुए 174 रन बनाए। जवाब में नेपाल पंचकोटी की टीम मात्र 148 रन ही बना सकी। भारत ने 2-0 से मैच जीत लिया। झूलाघाट से मुख्य खिलाड़ी गोविंद पुजारा, आलोक शर्मा, सुनील और नेपाल से कैलाश बुडाल, सुमित बुडाल, प्रकाश बुडाल, उत्तम चंद, सूरज बुडाल आदि रहे। संवाद