फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अयोध्या से आए पूजित अक्षत का वितरण किया

Sat, 06 Jan 2024 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बोरा गांव में पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र बांटती ब्लाक प्रमुख। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। ब्लाॅक प्रमुख बबीता चुफाल और पूर्व ब्लाॅक प्रमुख हरेंद्र चुफाल ने बोरा गांव, कुनिया और भनड़ा ग्राम सभाओं में पहुंचकर श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या से आए अक्षतों और निमंत्रण पत्रों को ग्रामीणों में बांटा। उन्होंने सभी से श्रीराम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को दीपावली मनाने की अपील की। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल ने भी नगर के तहसील वार्ड, अंबेडकर वार्ड, पोस्ट आफिस वार्ड सहित कई क्षेत्रों में पूजित अक्षत बांटे। वहां आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें