फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: प्रधान डाकघर में विशेष राखी बिक्री काउंटर शुरू

Sun, 09 Aug 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राखी के त्योहार के मद्देनजर प्रधान डाकघर ने अपने कार्यालय में विशेष राखी बिक्री काउंटर स्थापित किया है। काउंटर पर तरह-तरह की राखियों के साथ ही लिफाफे भी उपलब्ध हैं। इससे डाक विभाग की आय में इजाफा होने के साथ महिलाओं के लिए एक ही जगह से देश-विदेश में अपने भाइयों को राखी भेजने की सहूलियत मिल रही।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में बीते शनिवार से स्थापित राखी काउंटर में विभिन्न प्रकार की राखियां उपलब्ध हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं इस काउंटर का लाभ उठाकर राखियां भेज रही हैं। डाक विभाग ने जिले के दूरस्थ क्षेत्र के डाकघरों से भी राखी भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। डाक विभाग रक्षाबंधन के दिन भी विशेष राखी बिक्री काउंटर और स्पीड काउंटर खुला रखेगा।
डाक अधीक्षक अशोक कुमार पाठक ने बताया कि बहनें और भाई राखी समेत अन्य उपहार समय से भेजने के लिए जिले के किसी भी डाकघर से स्पीड पोस्ट का लाभ उठा सकते हैं। राखी काउंटर के माध्यम से कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें