फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 18 हजार फुट से पवित्र कैलाश के दर्शन के लिए बनेगी एसओपी

Sat, 08 Jun 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारतीय क्षेत्र से पवित्र कैलाश (कैलाश मानसरोवर) के दर्शन के लिए एसओपी बनाई जाएगी। इसके लिए जल्द पर्यटन विभाग की बैठक होगी। 18 हजार फुट पर स्थित ओल्ड लिपुपास से कैलाश के दर्शन के लिए पर्यटन विभाग ने पूरे रूट का निरीक्षण कर शासन को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

भारत-चीन सीमा विवाद के बाद भारतीय पर्यटक पवित्र कैलाश मानसरोवर के दर्शन के लिए नहीं जा रहे हैं। जिसको देखते हुए पर्यटन विभाग ने ओल्ड लिपुपास से दो किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर 18 हजार फुट से पर्यटकों को पवित्र दर्शन कराने की योजना बनाई। इसके लिए पर्यटन विभाग ने रक्षा मंत्रालय से अनुमति मांगी। बताया जा रहा है कि जल्द अनुमति मिलने वाली है। इसके बाद पर्यटकों को ऑल ट्रेवल व्हीकल से आईटीबीपी और भारतीय सेना के जवान दर्शन कराएंगे। चीन सीमा करीब होने से अभी तक दर्शन की अनुमति नहीं मिल पाई है। सरकार ने पर्यटन विभाग को यहां से दर्शन कराने के लिए एसओपी (गाइड लाइन) बनाने की जिम्मेदारी दी है। पर्यटन विभाग ने गाइडलाइन बनाने का कार्य शुरू भी कर दिया है। जल्द ही बैठक के बाद पर्यटकों को दर्शन कराने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। संवाद
जिस स्थान से होते हैं कैलाश के दर्शन, वहां पहुंचना थोड़ा कठिन
पिथौरागढ़। जिस स्थान से पवित्र कैलाश के दर्शन होते हैं। उस स्थान पर पहुंचना पर्यटकों के लिए थोड़ा कठिन है। पर्यटकों को दो किमी की खड़ी चढ़ाई पार करने के बाद 18 हजार फुट पर पहुंचना पड़ता है। यहां से पवित्र कैलाश के आसानी से दर्शन होते हैं। यहां पर हवाएं भी तेज चलती हैं। जिला प्रशासन हवा को रोकने के लिए यहां भविष्य में चारों ओर शीशे लगाने की योजना कर भी कार्य कर रहा है। संवाद
विज्ञापन

कोट
पर्यटकों को 18 हजार फुट तक कैलाश पर्वत के दर्शन कराने के लिए एसओपी बनाई जानी है। इस संबंध में जल्द देहरादून में बैठक होनी है। - कीर्ति चंद्र आर्य, जिला पर्यटन विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें