मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी जोहारी डॉक्टर्स एसोसिएशन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दूसरे दिन भी चिकित्सा शिविर जारी रहा। इस दौरान 816 मरीजों का परीक्षण और उपचार कर दवा दी गई। शिविर के दूसरे दिन क्षेत्र के चिकित्सकों के साथ ही बजाज सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल हल्द्वानी के न्यूरो सर्जन डाॅ. अजय बजाज ने मरीजों का उपचार किया। अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और अन्य जांचें निशुल्क की गईं। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग, फिजिशियन, नेत्र, न्यूरो सर्जन, गैस्ट्रो इंट्रोलॉजिस्ट, हड्डी रोग, बाल रोग विशेषज्ञों ने मरीजों को देखा। इस अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक डाॅ. नारायण सिंह पांगती, रेडियोलॉजिस्ट डाॅ. ललित टोलिया, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. कैलाश बृजवाल, डाॅ. ब्रिजेश रावत, डाॅ. नेत्र सिंह टोलिया, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. हितेष पांगती, डॉ. गुरु सिमरन सिंह, कार्डियोलॉजिस्ट धीरज सिंह बिष्ट समेत मरीज मौजूद रहे। संवाद