फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: छारछुम के सिपाही गिरीश अब बनेंगे सैन्य अधिकारी, ग्रामीणों ने खुशी जताई

Sat, 24 May 2025 05:30 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद

सार

धारचूला के छारछुम निवासी गिरीश चंद्र पैंतोला (24) ने पिछले दिनों हुई एसीसी (आर्मी कैडेट कॉलेज) की परीक्षा में देशभर में 11वीं रैंक हासिल की है। 
विज्ञापन
गिरीश चंद्र पैंतोला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के छारछुम निवासी गिरीश चंद्र पैंतोला (24) ने पिछले दिनों हुई एसीसी (आर्मी कैडेट कॉलेज) की परीक्षा में देशभर में 11वीं रैंक हासिल की है। गिरीश चार साल के कठिन प्रशिक्षण के लिए आईएमए देहरादून चले गए हैं। वह चार साल पूर्व सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। ड्यूटी के साथ उन्होंने एसीसी परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रशिक्षण के बाद वह सेना में लेफ्टिनेंट बनेंगे।

विज्ञापन


उनके पिता पूर्व सैनिक मनोहर पैंतोला ने बताया कि गिरीश ने कक्षा आठ तक की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल धारचूला और 12वीं तक की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय एनएचपीसी निगालपानी से की है। गिरीश के पिता वर्तमान में धारचूला में रेडीमेड की दुकान चलाते हैं जबकि मां गोदावरी देवी गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई दीपेश पैंतोला भी सेना में नायक पद पर कार्यरत हैं। उनके चयन पर ब्लॉक प्रशासक धन सिंह धामी, नगरपालिका अध्यक्ष शशि थापा, व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, ग्राम प्रशासक पूजा देवी समेत ग्रामीणों ने खुशी जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें