फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सिकड़ानी में सोलर पेयजल लिफ्ट योजना शुरू

Tue, 28 Apr 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
चंडाक के सिकड़ानी में सोलर पेयजल लिफ्ट योजना का शुभारंभ करतीं मेयर कल्पना देवलाल। स्रोत : नगर न
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चंडाक के सिकड़ानी गांव में लोग लंबे समय से पेयजल की दिक्कत से परेशान थे। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने सोलर पेयजल लिफ्ट योजना और टैंक का निर्माण किया है। मंगलवार को नवनिर्मित लिफ्ट योजना एवं टैंक का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

योजना का लोकार्पण करते हुए मेयर कल्पना देवलाल ने बताया कि क्षेत्र के लोग काफी समय से पेयजल समस्या का मामला उठा रहे थे। अब उनकी समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने कहा कि योजना से लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध होगा। ग्रामीणों ने मेयर का आभार जताया।
अवर अभियंता उमेश अवस्थी ने बताया कि निगम की ओर से 40 हजार किलो लीटर की क्षमता वाले पेयजल टैंक से सिकड़ानी तक पानी की आपूर्ति की जा रही है। वहां पार्षद प्रवीण उपरारी, रवि लुंठी, डॉ. पीतांबर अवस्थी, नंदा बल्लभ पांडेय, हरीश बोरा, उमेश चंद्र जोशी, पूर्व प्रधान बसंत सिंह, धीरेंद्र जोशी, मोहनी देवी, विनीता बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 28 पीटीएच 09 पी- चंडाक के सिकड़ानी में सोलर पेयजल लिफ्ट योजना का शुभारंभ करतीं मेयर कल्पना देवलाल। स्रोत : नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें