फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तो फरवरी से पिथौरागढ़ की मातृशक्ति को नहीं मिलेगा इलाज

Wed, 21 Jan 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले की महिलाओं को कुछ दिनों के बाद इलाज के लिए भटकना होगा। सीमांत जिले के सभी अस्पताल महिला रोग विशेषज्ञ विहीन हो जाएंगे। ऐसे में महिलाओं को इलाज के लिए निजी अस्पताल या मैदानी क्षेत्रों के चक्कर काटने होंगे।
विज्ञापन



जिले की महिला आबादी करीब तीन लाख है। महिलाओं के इलाज के लिए किसी भी सीएचसी और पीएचसी में महिला रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। महिला अस्पताल में भी तीन स्वीकृत पदों के सापेक्ष सिर्फ दो महिला रोग विशेषज्ञ हैं। इनमें से भी एक महिला रोग विशेषज्ञ लंबे समय के लिए मेटरनिटी लीव पर हैं। अनुबंध पर तैनात सिर्फ एक विशेषज्ञ पर प्रसव कराने के साथ ही जिले भर की महिलाओं की जांच और इलाज की जिम्मेदारी है। इस एकमात्र महिला रोग विशेषज्ञ का भी फरवरी में अनुबंध खत्म हो जाएगा। ऐसे में साफ है कि महिला रोग विशेषज्ञ नहीं होने से जिले की महिलाओं को इलाज मिलना बंद हो जाएगा। मजबूरन गर्भवतियों और बीमार महिलाओं को जांच और इलाज के लिए निजी अस्पताल या मैदानी क्षेत्रों के चक्कर काटने होंगे। महिला रोग विशेषज्ञ के अनुबंध खत्म होने की तिथि नजदीक आते ही अस्पताल प्रबंधन की चिंता बढ़ने लगी है।


हर महीने जांच के लिए पहुंचती हैं 450 से अधिक महिलाएं
महिला अस्पताल में हर महीने औसतन 450 से अधिक गर्भवतियां और अन्य महिलाएं जांच और इलाज के लिए पहुंचती हैं। अनुबंध खत्म होने से एकमात्र महिला रोग विशेषज्ञ भी अस्पताल छोड़ देंगी। ऐसे में गर्भवतियों और अन्य महिलाओं को जांच और इलाज के लिए निजी अस्पतालों में जाकर अधिक खर्च उठाना होगा।
विज्ञापन



निजी अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के सहारे हो रहे हैं सिजेरियन

जिला महिला अस्पताल में अनुबंध पर स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने से सिजेरियन ऑपरेशन करने का अधिकार इन्हें नहीं दिया गया है। इनके अलावा अन्य विशेषज्ञ न होने से सिजेरियन ऑपरेशन के लिए अस्पताल प्रबंधन को निजी अस्पताल की विशेषज्ञ की मदद लेनी पड़ रही है। गर्भवतियों और अन्य महिलाओं की जांच और इलाज की जिम्मेदारी अनुबंध पर तैनात विशेषज्ञ पर है।
कोट
स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए निदेशालय को पत्र भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही महिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती होगी। - डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें