फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

Sat, 16 Feb 2019 11:11 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़/मुनस्यारी।
विज्ञापन
मुनस्यारी की चोटियों में हुआ हिमपात। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
सीमांत क्षेत्र में फिर हिमपात और जिले के अधिकाशं क्षेत्रों में झमाझम बारिश के बाद जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है।  हिमपात के चलते थल-मुनस्यारी मार्ग कुछ देर के लिए बलांती, कालामुनि के पास बंद हो गया। जिसे लोनिवि ने जेसीबी से बर्फ हटाकर मार्ग पर यातायात सुचारु कर दिया।
विज्ञापन


 जिला मुख्यालय में शुक्रवार रात से ही झमाझम बारिश लगी रही। सुबह के समय कुछ देर के लिए बारिश रुकी, लेकिन बाद में रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही।

शुक्रवार रात से ही  उच्च हिमालयी चोटियों हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नाग्निधुरा, छिपलाकेदार में हिमपात जारी रहा। जिले के मुनस्यारी, धारचूला के ऊंचाई वाले स्थानों में शनिवार सुबह से ही बर्फ गिर रही है। मुनस्यारी में दोपहर 1.15 बजे बर्फबारी हुई।  बर्फबारी के कारण सीमांत जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें