पिथौरागढ़। कृषि विभाग और एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना की ओर से देव सिंह मैदान में रविवार से लगने वाले दो दिवसीय किसान मेले को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुई घटना और मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि किसान मेले की तिथि अब बाद में निर्धारित की जाएगी।