फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में बर्फबारी के बाद पर्यटकों के चेहरे खिले

विज्ञापन
बर्फबारी के बाद इस तरह खूबसूरत नजर आई हिमनगरी मुनस्यारी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। मुनस्यारी, चंडाक और ध्वज सहित विभिन्न हिस्सों में मंगलवार रात हुए हिमपात के बाद ठंड बढ़ गई है। नए साल के जश्न के लिए मुनस्यारी पहुंचे पर्यटकों के चेहरे बर्फबारी के देख खिल गए हैं। हिमपात के बाद होटल व्यवसायी भी काफी खुश हैं। बर्फबारी के बाद अल्मोड़ा, थल और हल्द्वानी जाने वाले वाहन थल-मुनस्यारी मार्ग में फंसे रहे।
विज्ञापन

वाहनों के साथ ही पर्यटकों के वाहन भी फंसे रहे। कुछ वाहनों का संचालन जौलजीबी रूट से हुआ। देर शाम को सड़क को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया है। मंगलवार की रात खलिया भुजानी में दो फुट, कालामुनी, बेटुलीधार, ईको पार्क में एक एक फुट, नई बस्ती में छह इंच और बाजार में तीन इंच बर्फबारी हुई। मुनस्यारी में बर्फबारी के बाद अधिकतम तापमान चार डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर चंडाक और ध्वज में भी हल्का हिमपात हुआ। हिमपात के बाद थल-मुनस्यारी सड़क बंद हो गई।
लोनिवि ने मौके पर मशीन को भेजकर दोपहर दो बजे सड़क को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया। लोनिवि के अवर अभियंता उमेश कुमार का कहना है कि बर्फबारी के कारण सड़क बंद हो गई थी। जिसे खोल दिया गया है। मुनस्यारी क्षेत्र में बर्फबारी के बाद मुनस्यारी घूमने आए पर्यटकों के चेहरे खिले हुए हैं। होटल स्वामी भी बर्फबारी के बाद काफी खुश हैं। बर्फबारी को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मुनस्यारी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इधर जिला मुख्यालय सहित अन्य तहसीलों में बारिश हुई। डीडीहाट में सबसे अधिक 37.5 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा तापमान में गिरावट आने से ध्वज, सोड़लेख, थल केदार और चंडाक में मौसम का पहला हिमपात हुआ। सुबह के समय चोटियों में बर्फ की सफेद चादर नजर आई। हालांकि बर्फ जल्दी पिघल गई। ऊंची चोटियों में हिमपात से सुबह के समय कड़ाके की सर्दी महसूस हुई। बुधवार को भी दिन भर बादल छाये रहे। लोगों को सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़- 15 मिमी
गंगोलीहाट- 9 मिमी
बेड़ीनाग - 8 मिमी
डीडीहाट- 37.5 मिमी
धारचूला- 15.6 मिमी बारिश
मुनस्यारी- 4 इंच हिमपात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें