व्यास घटी के मनीला में पहाड़ों पर पड़ी बर्फ।
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा घाटी में पिछले सप्ताह हुई बर्फबारी के बाद जगह-जगह ग्लेशियर खिसकने से सीपीडब्लूडी की निर्माणाधीन सड़क सेला से बालिंग तक बंद हो गई है। इस सड़क को खुलने में चार दिन का समय लग सकता है
ग्लेशियरों से रास्ते बंद होने से माइग्रेशन वाले गांवों को जाने वाले लोगों के सामने मुश्किलें पैदा हो रही हैं। दारमा घाटी के दुग्तू में कुछ दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सीपीडब्लूडी के अभियंता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क से बर्फ हटाने का काम शुरू हो गया है। सड़क खुलने में लगभग चार दिन का समय लगेगा। हालांकि उधर व्यास घाटी के गुंजी के मनीला में मंगलवार को हुई बर्फबारी के बाद बुधवार को मौसम साफ रहा। दिन में धूप निकलने के बाद पड़ी बर्फ पिघलने लगी है। बीआरओ ने व्यास घाटी में गुंजी से कुटी तक जेसीबी लगाकर रास्तों से बर्फ हटा दी है।