फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात से बढ़ी ठंड

Tue, 28 Feb 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। सीमांत क्षेत्र की चोटियों पर हिमपात से ठंड बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए ग्रामीण और आईटीबीपी के जवान अलाव का सहारा ले रहे हैं। माइग्रेशन वाले गांवों में छह इंच तक बर्फ पड़ी है।
विज्ञापन


पिछले तीन दिन से दोपहर के बाद मौसम खराब होने से दारमा घाटी के 14 और व्यास के चीन सीमा से सटे माइग्रेशन वाले गांवों में छह इंच बर्फबारी हुई है। 14 हजार फुट से अधिक ऊंचाई वाले व्यास घाटी के नाभीढांग, कालापानी, ज्योलिकांग और दारमा के दावे, विदांग की आईटीबीपी की चौकियों में दो फुट तक बर्फबारी हुई है।

गुंजी के प्रधान सुरेश गुंज्याल और अमन सिंह गुंज्याल ने बताया कि बर्फबारी से गांव में ठंड काफी अधिक बढ़ गई है। गुंजी के अमन सिंह ने बताया कि व्यास घाटी के नपलच्यू, गुंजी, नाबी और रौकांग के 70 परिवारों के लोग बीआरओ के सड़क निर्माण कार्य में जुटे हैं। इसके चलते वह लोग गांव में ही रह रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी जमन सिंह बिष्ट ने बताया कि इस वर्ष बर्फबारी कम होने से व्यास घाटी में सड़क खुली है। विगत वर्ष बर्फबारी अधिक होने से जनवरी-फरवरी में सड़क बंद रहती है। उधर मुनस्यारी के हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली में भी हिमपात हुआ है। इससे निचली घाटियों में ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें