पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में महिलाओं की बैठकी होली अष्टमी तिथि के साथ ही शुरू हो गई है। सोमवार को बैंक रोड स्थित ओझा भवन में हुई बैठकी होली में महिलाओं ने खूब धमाल मचाया।
उन्होंने ढोलक, मिजूरे की थापा पर ऊंचे भवन पर बस रही, अंत तेरा नहीं पाया, वन को चले दोनों भाई, उन्हें समझाओ री माई से होली गायन शुरू किया।
इसके बाद उन्होंने शिव शंकर किवड़िया खोल, रंग की बूंदें पड़ी, ये दो राजकुमार होली खेले सरयू के तीर का गायन किया। इस दौरान उन्होंने अबीर लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर कमला ओझा, लक्ष्मी पांडे, दीक्षा ओझा, रीतू गुप्ता, ललिता पंत, रमा पंत, शोभा पंत, कमला पंत, प्रेमा उप्रेती, मीनू मिश्रा, मुन्नी पंत आदि महिला होल्यार मौजूद थीं।