फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी की चोटियों पर हिमपात

Tue, 11 Dec 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
विज्ञापन
धारचूला में ठंड से बचने के लिए अलाव सेकते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगातार हो रहे हिमपात से निचले इलाकों में लोगों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ रही है। चुभन भरी हवाओं के चलते सूरज ढलते ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। चोटियों पर हिमपात के चलते समूचा सीमांत जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में है।

विज्ञापन


मुनस्यारी की चोटियों हंसलिंग, पंचाचूली, राजरंभा, मिलम, रालम, छिपलाकेदार में मंगलवार सुबह से ही लगातार हिमपात हो रहा है। इसके चलते क्षेत्र का न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री तक पहुंच गया है। दोपहर का अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। चोटियों पर लगातार हो रहे हिमपात से मुनस्यारी समेत अन्य स्थानों पर ठंड बढ़ गई है। लोग रात में लकड़ियां जलाकर आग सेंक रहे हैं। मदकोट, डीडीहाट, बेड़ीनाग, सिंगाली, अस्कोट आदि स्थानों पर भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

जिला मुख्यालय में मंगलवार सुबह गुनगुनी धूप खिली, लेकिन दोपहर में आसमान में बादल छा गए। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में रात में पाला पड़ने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। मंगलवार को जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ का तापमान अधिकतम 12 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री रिकार्ड किया गया। कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद प्रशासन की ओर से अलाव नहीं जलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें