फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ की सभी पहाड़ियों में गिरी बर्फ

Wed, 20 Jan 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 मंगलवार आधी रात के बाद जिले में 5500 फीट से अधिक ऊंचाई वाली सभी पहाड़ियां बर्फ से पट गई। जिला मुख्यालय के पास थलकेदार, चंडाक, मड़धूरा, असुरचूला, सौरलेख, ध्वज की पहाड़ी पर मौसम का पहला हिमपात हो गया। मुनस्यारी में दस सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी है।
कालामुनि में करीब 15 सेंटीमीटर मोटी बर्फ की चादर पटी है। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर कालापानी से लिपुलेख तक करीब 100 सेंटीमीटर बर्फ गिर चुकी है। जिला मुख्यालय में सुबह छह बजे तक रिमझिम बारिश जारी रही।
विज्ञापन

उसके बाद कोहरे के कारण काफी देर तक धूप नहीं निकली। जिला मुख्यालय में बुधवार का अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस 2 पर पहुंच गया है। मुनस्यारी में बुधवार को अधिकतम तापमान 9 डिग्री से ऊपर नहीं चढ़ा।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को मौसम सामान्य रहने के संकेत दिए हैं। ऊंचाई वाले स्थानों पर स्थानीय नमी के कारण हल्का हिमपात हो सकता है।
मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि 25 जनवरी से मौसम में एक बार फिर से तब्दीली आ सकती है। उसके बाद कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं, मुनस्यारी में पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने बर्फ में खूब मस्ती की। हिमनगरी मुनस्यारी में इस सीजन का पहला हिमपात हुआ है। इस बार मुनस्यारी में पर्यटक नए साल के स्वागत के समय ही बर्फबारी की उम्मीद लगाए थे, लेकिन उनको तब निराशा हाथ लगी। बुधवार को बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए कम संख्या में पर्यटक मौजूद थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें