फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में स्कीइंग कार्निवाल का समापन

विज्ञापन
मुनस्यारी में स्नो स्कीइंग के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह देते पर्यटन विभाग के ब? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
जिला पर्यटन विकास परिषद की ओर से आयोजित आयोजित तीन दिनी स्कीइंग कार्निवाल का समापन हो गया है। स्कीइंग कार्निवाल में पर्यटकों ने जमकर आनंद उठाया।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के सहयोग से मोनाल संस्था ने स्वयं के संसाधनों से स्कीइंग कार्निवाल का आयोजन किया। बेटुलीधार और पातलथौड़ में क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को स्कीइंग कराई गई। स्कीइंग कार्निवाल का समापन करते हुए विधायक प्रतिनिधि ईश्वर कोरंगा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उनका स्वस्थ मनोरंजन भी होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कार्निवाल को सफल बताया। मोनाल संस्था के सचिव सुरेंद्र पंवार ने कहा कि भविष्य में भी पर्यटन विभाग के साथ मिलकर पर्यटकों के लिए ऐसे ही एडवेंचर स्पोर्ट्स का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर एडवोकेट राजेंद्र रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दान सिंह बगरी, योगेश कुमार दानू, दीपक पंवार, भूपेंद्र सिंह खड़ायत सहित स्थानीय लोग और पर्यटक मौजूद रहे।

मुनस्यारी में स्नो स्कीइंग कार्निवल के अंतिम दिन स्नो स्कीइंग का लुत्फ उठाती पर्यटक। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें