फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: छह साल की मासूम छत से गिरी, एयर एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल

Wed, 12 Aug 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
- मुनस्यारी के सर्मोली गांव में छत पर खेलते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

- बच्ची की गंभीर हालत को देख जिला अस्पताल से भी किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के सर्मोली गांव निवासी छह साल की मासूम छत से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रशासन से गुहार के बाद मासूम को एयर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां भी मासूम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक छह साल की लक्षिता अपने घर की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान वह असंतुलित होकर आंगन में गिर गई। उसके सिर और शरीर में गंभीर चोट आई। आनन फानन में परिजन उसे लेकर मुनस्यारी सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने प्रशासन से बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए एयर एंबुलेंस की मांग की। प्रशासन ने बच्ची को रेस्क्यू करने के लिए हेलीकॉप्टर भेजा।
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर देर रात जिला अस्पताल पहुंचे। ईएमओ डॉ. वर्षा ने बच्ची का इलाज शुरू किया। पीएमएस डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि बच्ची की हालत में सुधार नहीं होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बुधवार सुबह परिजन उसे लेकर हायर सेंटर रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें