फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षिकाओं के छह पद रिक्त

Sat, 11 Aug 2018 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
आदर्श बालिका इंटर कॉलेज मूनाकोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आदर्श बालिका इंटर कॉलेज मूनाकोट की छात्र संख्या शिक्षिकाओं की कमी से घटती जा रही है। सरकार ने विद्यालय का नाम आदर्श तो रख दिया, लेकिन सुविधाएं नहीं दी। वर्ष 2004 में इस विद्यालय में छात्राओं की संख्या 400 थी, जो वर्तमान में घटकर मात्र 187 रह गई है।

विज्ञापन


मूनाकोट के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को सरकार ने 2015 में आदर्श विद्यालयों के श्रेणी में रखा, लेकिन स्कूल में 2004 से रसायन विज्ञान, हिंदी, इतिहास विषयों के प्रवक्ता नहीं हैं। साथ ही जीव विज्ञान का पद भी इस वर्ष से रिक्त चल रहा है। हाईस्कूल में वर्ष 2010 से संस्कृत और वर्ष 2012 से विज्ञान का पद भी खाली है। क्षेत्र के लेलू, मड़ेगांव, सन्न, सुवाकोट, कोश्येरी, चौपखिया, बड़ालू, पीपलकोट, रिग्तल, वड्डा, रियासी और किल्ल की बालिकाओं को शिक्षा देने वाले विद्यालय का इस वर्ष इंटर का परीक्षाफल 97 प्रतिशत और हाईस्कूल का 90 प्रतिशत रहा।

बावजूद इसके रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के इंटर के विद्यार्थियों के लिए लैब तक नहीं हैं। विद्यालय को कंप्यूटर तो मिले है, लेकिन कंप्यूटर संचालन के लिए अलग से कक्ष नहीं है। विद्यालय का अपना खेल मैदान भी नहीं है। हालात यह है कि शिक्षिकाओं की कमी के कारण अब अधिकतर लोग अपनी बेटियों को निजी स्कूलों में दाखिला दिला रहे हैं।
विज्ञापन


जनपद को शीघ्र ही नए शिक्षक मिलने हैं। जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है, उनमें प्राथमिकता के आधार पर शिक्षक तैनात किए जाएंगे। - विनोद सिमल्टी, मुख्य शिक्षाधिकारी, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें