फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरड़िया में बने नए डेंजर जोन से खतरा

Sat, 11 Aug 2018 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
नाचनी के समीप सड़क पर पहाड़ी से गिर रहे पत्थर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरड़िया में बने नए डेंजर जोन से स्कूल और गटगोरगाड़ी गांव को निकट भविष्य में खतरा होने की आशंका बढ़ गई है। भूस्खलन का क्षेत्र नाचनी की ओर बढ़ने से यह खतरा और अधिक बढ़ सकता है।

विज्ञापन


बारिश के चलते लगातार हो रहे भूस्खलन से थल-मुनस्यारी सड़क शनिवार तड़के तीन बजे रातीगाड़ के पास बंद हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद नौ बजे मार्ग को यातायात के लिए खोला गया। मार्ग पर अब भी बड़े वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। छोटे वाहन चालक भी बड़ी मुश्किल से जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। रामगंगा नीचे से तेजी से कटाव कर रही है। हरड़िया नई बस्ती के पास बने नए डेंजर जोन से भी खतरा बढ़ गया है। ऊपरी क्षेत्र से लगातार भारी मलबा आ रहा है।

हल्की बारिश में ही पत्थर और मलबा गिर रहा है, जिससे सड़क पर यातायात बंद हो रहा है। 60 मीटर क्षेत्र में भूस्खलन होने से क्षेत्र के लोग आशंकित हैं। भूस्खलन भी नाचनी की ओर हो रहा है। इससे प्राथमिक विद्यालय, गटघोरगाड़ी गांव और नाचनी के प्रतिष्ठित मंदिर को भी गंभीर खतरा हो गया है। भूस्खलन के चलते गट गांव के नौ परिवार भी खतरे की जद में आ गए हैं। यदि समय पर सुरक्षात्मक उपाय नहीं अपनाए गए तो नाचनी कस्बे को भी गंभीर खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें