फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को पिथौरागढ़ में मिले छह कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय में कोरोना वायरस जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 84पहुंच गई है। लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद जिला मुख्यालय में तीन स्थानों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर हरीश चंद्र पंत ने बताया कि रविवार को जिले में कोरोना के छह मामले सामने आए हैं। इनमें से चार एसएसबी के जवान और दो अन्य लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मृत कोरोना पॉजिटिव शिक्षक के संपर्क में आए 55लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सभी को रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटाइन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. पंत ने बताया कि जाखनी को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। सभी लोगों की सैंपलिंग की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही कंटेनमेंट जोन खोला जाएगा। इसके अलावा इग्यारह देवी और खड़ायत गांव में कंटेनमैंट जोन बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन में लोगों के सैंपल जांच को लिए जा रहे हैं। जिले में अब तक 126लोग कोरोना से ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें