फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव में पिथौरागढ़ की सिमरन सम्मानित

Fri, 03 Mar 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर निवासी सिमरन अंसारी ने राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2023 में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर जनपद का नाम रोशन किया है। दिल्ली के संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित महोत्सव में केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय खेल राज्यमंत्री निशित प्रमाणिक ने सिमरन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


नेहरू युवा केंद्र प्रत्येक वर्ष संसद महोत्सव के लिए जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करता है। जनपद स्तर पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में सिमरन ने पहला और राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रदेश स्तर पर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित महोत्सव के लिए होता है।

सिमरन इस समय सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। उसकी सफलता पर विधायक मयूख महर, पालिकाअध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती आदि ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें