फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जुम्मा गांव की बीमार महिला को पीठ पर रखकर पहुंचाया अस्पताल

Fri, 18 Oct 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बीमार महिला को पीठ पर रखकर अस्पताल ले जाते पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पवन धामी। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। मानसून काल समाप्त हुए एक माह का समय हो चुका है लेकिन सीमांत के लोगों की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। मूसलाधार बारिश से बंद धारचूला के ऐलागाड़-जुम्मा सड़क के नहीं खुलने से ग्रामीणों को मरीजों को पीठ पर रखकर अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने एक बीमार महिला को पीठ पर रखकर सड़क के दूसरी ओर पहुंचाया। जुम्मा मोटर मार्ग अभी तक नहीं खोला गया है। यहां के लोगों को पैदल आवागमन करना पड़ रहा है। जरूरी खाद्यान्न वस्तुओं सहित रसोई गैस सिलिंडर तक लोगों को कंधों पर ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसी के बीमार पड़ने पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाना कठिन हो रहा है। जुम्मा के तोक पनियार गांव निवासी ज्यूता देवी पत्नी सुंदर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी। सड़क बंद होने से परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल नहीं ले जा पा रहे थे। शुक्रवार को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पवन धामी ने उन्हें पीठ पर रखकर ध्वस्त सड़क के दूसरी ओर पहुंचाया। इसके बाद वहां से वाहन से उन्हें संयुक्त अस्पताल धारचूला पहुंचाया गया। पवन धामी ने बताया कि यह सड़क आपदा काल में ध्वस्त हो गई थी।
अभी तक सड़क का सुधार नहीं होने के कारण लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा है कि शीघ्र इस मामले को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें