फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम

Sat, 01 Sep 2018 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के स्टेफर्ड पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी मनाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जिला मुख्यालय के साथ ही विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय के स्टेफर्ड स्कूल में हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिष्ठा जोशी पहले स्थान पर रहीं। पलक उप्रेती, नलिनी जोशी, नव्या द्विवेदी दूसरे, आकृति उप्रेती ने तीसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्य कल्पना देवलाल, प्रबंधक राकेश देवलाल ने सभी को बधाई दी। द एशियन सीनियर सेकेंड्री स्कूल में कृष्ण बनो प्रतियोगिता और जन्माष्टमी विषय पर क्विज प्रतियोगिता हुई। पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को प्रबंधक विरेंद्र सिंह पाल ने सम्मानित किया।

सोरवैली में रंगारंग कार्यक्रम किए गए। नर्सरी से कक्षा तीन के विद्यार्थियों ने कृष्ण के जीवन पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। सीनियर विद्यार्थियों ने गीता के कर्मयोग विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विद्यालय की निदेशक डॉ. उमा पाठक की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य लीलावती जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी में श्रीकृष्ण बाललीला, कृष्ण जन्म, कंस वध, अर्जुन-कृष्ण संवाद से संबंधित झांकी निकाली। जेबी मेमोरियल की सिटी शाखा में मेहंदी, संस्कृत श्लोक, वेश-भूषा प्रतियोगिता कराई गई। सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में मेहंदी, वेश-भूषा समेत कई प्रतियोगिताएं कराई गई। उधर, गंगोलीहाट के गाइडलाइन पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन


गंगोलीहाट में जन्माष्टमी महोत्सव शुरू
गंगोलीहाट। नगर के हाट वार्ड में दो दिनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ विधायक मीना गंगोला ने किया। उन्होंने महोत्सव संचालन में हरसंभव मदद देने की बात कही। विशिष्ट अतिथि स्वाधीनता सेनानी स्वर्गीय ईश्वर दत्त पंत की वीरांगना कलावती पंत ने आयोजन की सराहना की। पहले दिन स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मेहंदी और अल्पना प्रतियोगिता भी हुई। महोत्सव समिति के अध्यक्ष पीएल साह ने बताया कि रविवार को मटकीफोड़ प्रतियोगिता होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें