फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चौंदास घाटी में मोटर मार्ग बंद होने से जरूरी सामान की किल्लत

Thu, 10 Sep 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। चौंदास घाटी और नारायण आश्रम को जोड़ने वाले मोटर मार्गों को जल्द सुचारु करने की मांग को लेकर रं विकास समिति और ग्रामीणों ने एसडीएम आशीष जोशी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

समिति पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने कहा कि कंज्योति-नारायण आश्रम, तवाघाट-ठानीधार, सिर्खा-रुंग और गस्कू-कुरीला मोटर मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे चौंदास घाटी और नारायण आश्रम क्षेत्र के गांवों का तहसील और जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क कट गया है।
सड़कें बंद होने से क्षेत्र में खाद्य पदार्थों और अन्य जरूरी वस्तुओं की किल्लत हो गई है। वहीं बीमार लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है। समिति ने क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए सभी बंद सड़कों को जल्द खोलने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में समिति सचिव खुशाल सिंह गर्खाल, महेंद्र ह्यांकी, अरविंद खैर, भागीरथी ह्यांकी, देवकृष्ण फकलियाल, दीपक रौंकली, सतीश ह्यांकी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें