फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग में खिलाड़ी दिखा रहे पंच का दम

Sat, 14 Oct 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अंकों के लिए जूझते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यहां चल रही राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ी पंच का जबरदस्त दम दिखा रहे हैं। शनिवार को खेले गए 45-48 किलो भारवर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल पिथौरागढ़ की शोभा कोहली ने रुद्रपुर की पवनप्रीत को, पिथौरागढ़ की मंगला ने पिथौरागढ़ की ही कविता सामंत को हराया।
विज्ञापन


48-51 भारवर्ग में देहरादून की करिश्मा नेगी ने पिथौरागढ़ की निशा रावत को हराया। नैनीताल की सोनिया गौनी ने पिथौरागढ़ की महिमा विश्वकर्मा को पटकनी दी। 51-54 भारवर्ग में चंपावत की अनुष्का सक्सेना ने देहरादून की शिल्पा लिंबू, काशीपुर की कनिका चौधरी ने नैनीताल की रक्षा नेगी, 54-57 भारवर्ग में काशीपुर की तनुजा कुमारी ने हरिद्वार की नैन्सी शर्मा, पिथौरागढ़ की नेहा मेहता ने देहरादून की नीमा कोश्यारी, 57-60 भारवर्ग में नैनीताल की हेमा दानू ने देहरादून की रश्मि रतूड़ी, पिथौरागढ़ की हिमांक्षी वल्दिया ने रुद्रपुर की दीपा दशौनी, 60-64 भारवर्ग में काशीपुर की कविता अधिकारी ने देहरादून की प्रिया दिवाकर, 64-69 भारवर्ग में हरिद्वार की प्रिया जोशी ने देहरादून की सुधा केशला, पिथौरागढ़ की नेहा कसन्याल ने नैनीताल की बबीता बिष्ट को हराया।

बालक वर्ग के 56-60 भारवर्ग में देहरादून के सुशील पुन ने उत्तरकाशी के अभिषेक खत्री, काशीपुर के आकाश कुमार ने पिथौरागढ़ के विवेक मेहता, कोटद्वार के अभिषेक नेगी ने बागेश्वर के सोनू आर्या को हराया। पुरुष वर्ग के 46-49 भारवर्ग में काशीपुर के हिमांशु सिंह ने उत्तराखंड पुलिस के प्रमोद सैनी, 49-52 भारवर्ग में रुद्रपुर के अरविंद कुमार ने उत्तराखंड पुलिस के राजेंद्र रावत, 52-56 भारवर्ग में पुलिस के अमित कुमार ने उत्तरकाशी के तुषार जायसवाल, काशीपुर के भूपेंद्र टाकुली ने नैनीताल के प्रदीप बिष्ट, रुद्रपुर के सेहरन संधू ने कोटद्वार के सुमित ढौडियाल, देहरादून के संजय चौहान ने अल्मोड़ा के पंकज कोरंगा को हराया।
विज्ञापन


56-60 भारवर्ग में हरिद्वार के अश्वनी त्यागी ने रुद्रप्रयाग के मिलन, चंपावत के रमेश सिंह ने रुद्रपुर के नरेंद्र रावत, उत्तराखंड पुलिस के सूरज धामी ने बागेश्वर के जगदीश कार्की, उत्तरकाशी के अमन कुमार ने अल्मोड़ा के गौरव सिंह को पराजित किया। 60-64 भारवर्ग में अल्मोड़ा के बिट्टू कनवाल ने हरिद्वार के कुलदीप सिंह को पराजित किया। मुख्य अतिथि होटल एसोसिएशन के सचिव राकेश देवलाल, विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल महासचिव संतोष बिष्ट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें