फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेलापानी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के मेलापानी में आयोजित शिव महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद न्यूज ए? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
देवलथल (पिथौरागढ़)। मेलापानी में दो दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। मंगलवार को दो दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव मेलापानी का मुख्य अतिथि पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव हमारी सोर की संस्कृति का आइना है। महोत्सवों के संरक्षण के लिए काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन

महोत्सव के पहले दिन कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। नॉर्थ हिल और एसवीएम विद्यालय देवलथल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कुमाऊंनी लोक कलाकार चंचल रावत ने गीतों से सबका मनोरंजन किया। दिव्यांग कलाकार डिगर राम ने भी अपने सुरों पर लोगों को खूब नचाया। संचालन विनोद देऊपा, नानू बिष्ट, सपना चौखियाल, नेहा आर्य ने किया। इस मौके पर शिव महोत्सव समिति के संयोजक जगदीश कुमार, अध्यक्ष शंकर सिंह सामंत, उपाध्यक्ष युवराज सिंह सामंत, सचिव हरेंद्र सिंह बसेड़ा, कोषाध्यक्ष नरेश पांडेय, सदस्य सुरेंद्र सिंह बसेड़ा आदि थे।
पुस्तक का किया विमोचन
पिथौरागढ़। महोत्सव में कारगिल शहीद स्व. गिरीश सिंह सामंत पुस्तक का विमोचन भी किया गया। पुस्तक को घनानंद पांडेय मेघ ने लिखा है। इससे पहले मेघ स्व. मेजर उत्तम सिंह सामंत पर भी पुस्तक लिख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें