फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी की सप्लाई को लेकर भड़का सीयूमो

Sat, 17 Feb 2018 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में गंदे पानी की सप्लाई के विरोध में पुतला दहन करते सीयूमो कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीवरयुक्त पेयजल की सप्लाई किए जाने से आक्रोशित सीमांत यूथ मोर्चा के सदस्यों ने शनिवार को गांधी चौक पर पुतला दहन किया और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कहा गया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं किया गया और लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ जारी रखा गया।

विज्ञापन


सीयूमो के जिलाध्यक्ष जनार्दन पंत ने कहा कि गंदे पानी से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने लगी है। आरोप लगाया कि जब अधिकारियों को इस बारे में बताया गया तो किसी ने भी गौर नहीं किया। मांग की कि ठुलीगाड़ पंपिंग योजना की देखरेख करने वाले प्रभारी और कासनी टंकी में तैनात कर्मचारी के खिलाफ भी आपराधिक मुकदमा दर्ज होना चाहिए। यदि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ और योजना में सीवर डालने के दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन के समय राहुल खत्री, सुरेश जोशी, नवीन शर्मा, कैलाश कठायत, लक्ष्मण बिष्ट, गौतम लोहनी, शंकर राम, वीरेंद्र भंडारी आदि मौजूद थे।

पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जाए
जिला अधिवक्ता संस्था ने ठुलीगाड़ पंपिंग योजना में सीवर की गंदगी डालने के मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। जिला अधिवक्ता संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल रौतेला और सचिव अजय बोहरा ने कहा कि यह मानवाधिकारों का भी खुला उल्लंघन है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो अधिवक्ता संस्था नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें