फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बालेश्वर महादेव में सात हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Sun, 15 Feb 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
थल के बालेश्वर मंदिर में दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। महाशिवरात्रि पर्व पर रामगंगा, बहुला और क्रांति नदी के तट पर स्थित प्राचीन बालेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां लगे मेले में भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। मेले में करीब 10 लाख के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन


मंदिर में तड़के चार बजे से शाम तीन बजे तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। लोगों ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया। साथ ही पार्वती, हनुमान मंदिर, केदारनाथ शिला, भैरवनाथ मंदिर और रामगंगा के तट पर पूजन किया। मंदिर परिसर में आसन जमाए विभिन्न गांवों के कुल पुरोहितों से यजमानों की सुख-समृद्धि के लिए पाठ किए। मंदिर के पुजारी रवि भट्ट ने करीब सात हजार लोगों को शिवलिंग के दर्शन कराए।
मंदिर और मेले में सुरक्षा के लिए थाने के उप निरीक्षक भुवन चंद्र पांडे और विनोद भट्ट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। पीपल के पेड़ स्थित भगनौल स्थल और घाट को जाने वाली सड़क पर बाहरी क्षेत्र से आए व्यापारियों की रेडीमेड कपड़े, बर्तन, मिठाई, जलेबी और अन्य सामग्री की दुकानें सजी रहीं। लोगों ने कपड़े, बर्तनों की जमकर खरीदारी की। अच्छी बिक्री होने से कारोबारियों के चेहरे खिले रहे। मेले में करीब दस लाख के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन

डीडीहाट के सीराकोट मंदिर में रही भक्तों की भीड़
डीडीहाट। सीराकोट समेत नगर के शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी। सीराकोट मंदिर में शनिवार की रात जागरण किया गया। लोगों ने शिवालयों में जलाभिषेक कर सुख-शांति की कामना की। सीराकोट मंदिर गेट के पास विभिन्न संगठनों ने भंडारे का भी आयोजन किया।
मुवानी। पौराणिक शिव मंदिर नैनी केदारेश्वर, मुवानी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। दोनों मंदिरों में दूरदराज के गांवों से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। फकीर दत्त जोशी, सुरेश चंद्र जोशी आदि पुरोहित ने लोगों को शिवलिंग के दर्शन कराए। महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें