फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डूनी-चहज मार्ग की सात किलोमीटर सड़क बदहाल

Tue, 23 Jun 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। डूनी से चहज तक सात किलोमीटर सड़क लंबे समय से बदहाल है जिससे दो हजार ग्रामीण प्रभावित हैं।
विज्ञापन

सड़क कई जगहों पर टूटी है, इसमें बड़े गड्ढे हैं जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।
बरसात से पहले ग्रामीण सड़क की मरम्मत मांग रहे हैं क्योंकि यातायात बाधित होने का खतरा है। चहज, निग्लटी और ड्यूलहरडाकोट गांवों के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, 10 वर्ष पहले बनी सड़क का डामर उखड़ गया है, सुरक्षा दीवारें भी टूटी हैं। भूपेश जोशी, भुवन जोशी, संजय बिष्ट गौरीशंकर गुरुरानी, पार्थ जोशी ग्रामीणों ने कई बार गुहार लगाई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने शीघ्र मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता मनोज नेगी ने बताया कि धनराशि मिलने पर ही सुधारीकरण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें