फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण से सात कर्मचारी फिर गैरहाजिर मिले

Thu, 09 Feb 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रशिक्षण प्राप्त करते मतदान कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे निर्वाचन कर्मचारियों के प्रशिक्षण से बृहस्पतिवार को फिर सात कर्मचारी गैरहाजिर मिले। बुधवार को प्रशिक्षण से दस कर्मचारी गैरहाजिर थे। जिला निर्वाचन अधिकारी की सख्त चेतावनी का भी कर्मचारियों पर असर नहीं पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में तैनात होने वाले कर्मचारियों का प्रशिक्षण हुआ।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने गैरहाजिर सभी कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है कि वह शुक्रवार को होने वाले अंतिम दिन के प्रशिक्षण में जरूर शामिल हों और निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त करें। यदि वह तब भी प्रशिक्षण में नहीं आते तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को गैरहाजिर कर्मचारी बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण में शामिल हो गए थे। बृहस्पतिवार को गैरहाजिर कर्मचारियों में मतदान अधिकारी द्वितीय धरम पाल, मतदान अधिकारी तृतीय जगदीश सिंह बोरा, रवि कुमार, नाथू राम, राजेंद्र सिंह मेहता, हरीश कुमार और बहादुर सिंह ग्वाल शामिल हैं।

इधर, कर्मचारियों को मतदान की प्रक्रिया, ईवीएम संचालन, मतदान केंद्र की व्यवस्था आदि की विस्तार से जानकारी दी गई। शुक्रवार को भी प्रशिक्षण जारी रहेगा। उसके बाद कर्मचारी जिस विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी लगी है, वहां के लिए रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें