क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाता बल्लेबाज
- फोटो : अमर उजाला
उन्मुक्त चंद राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ और बागेश्वर ने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
थल के खेल मैदान में पहला मुकाबला डीसीए पिथौरागढ़ और जेएमएस डीडीहाट की टीमों के बीच हुआ। पिथौरागढ़ ने 5 विकेट पर 171 रन बनाए। नीरज सौन ने 29 गेंदों में 63 रन और जीवन ने 14 गेंदों में 47 रन बनाए। नितिन ने 3 विकेट लिए। जवाब में डीडीहाट की टीम 14 ओवर में 128 पर ऑलआउट हो गई। अमर ने 40 रन बनाए। देवेंद्र ने 4 और नीरज सौन ने 3 विकेट लिए। पिथौरागढ़ ने 43 रनों से मैच जीत लिया। अंपायर महेश, शैलेंद्र और स्कोरर नीरज भट्ट थे। आंखों देखा हाल नीरज भैंसोड़ा और रिंकू कुमार ने सुनाया।
दूसरा प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला कर्मियाल अकादमी बागेश्वर और क्रिकेट क्लब देवलथल के बीच हुआ। बागेश्वर ने 12 ओवर में 120 रन बनाए। सोनू ने 27 रन बनाए। रोशन ने 5 और चंदन ने 2 विकेट लिए। जवाब में देवलथल की टीम 12 ओवर में 87 रनों पर ऑउट हो गई। राजू ने 24 रन बनाए। महिपाल ने 3 विकेट लिए। बागेश्वर ने 33 रनों से मैच जीत लिया। अंपायर नीरज कुमार, महेश कुमार और स्कोरर अंशु लोहनी थे। कमेंट्री नवराज भैंसोड़ा ने की।