फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेटटॉप बाक्स लगाने में अतिरिक्त पैसा लिया तो कार्रवाई होगी

Fri, 04 Dec 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 केंद्र सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने सभी निकाय क्षेत्रों में इस माह के अंत तक टीवी कार्यक्रमों के लिए सेटटॉप बाक्स लगाने के निर्देश तो जारी किए हैं, लेकिन विषय भौगोलिक स्थिति वाले इस जिले में यह काम दिसंबर के अंत तक पूरा हो पाएगा, इसमें संदेह बना है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने सेटटॉप बाक्स लगाने के लिए मल्टी सिस्टम ऑपरेटर को तैनात करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर इस तरह का ऑपरेटर अब तक नियुक्त नहीं हुआ है। हल्द्वानी की एक एजेंसी के माध्यम से यह काम होगा।

अलबत्ता प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि सेटटॉप बाक्स लगाने के नाम पर यदि लोगों से धन की अतिरिक्त वसूली होती है तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

डिप्टी कलक्टर और मनोरंजन कर अधिकारी का अतिरिक्त काम देख रहे केके मिश्रा ने बताया कि सेटटॉप बाक्स लगाने का फैसला तो हुआ है, लेकिन अभी यहां स्पष्ट तौर पर कोई निर्देश नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


वह कहते हैं, समाचार पत्रों के माध्यमों से जानकारी मिलने के बाद कुछ लोग खुद ही सेटटॉप बाक्स लगा रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने अपने स्तर से कोई कदम नहीं उठाया है। वह कहते हैं कि निकाय क्षेत्र गंगोलीहाट, धारचूला, डीडीहाट जैसे दूरस्थ इलाकों में यह काम दिसंबर तक पूरा हो पाना संभव नहीं दिखता।

अलबत्ता प्रशासन केंद्र सरकार से मिलने वाले निर्देशों की प्रतीक्षा में है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति से सेटटॉप बाक्स लगाने के नाम पर ज्यादा पैसा वसूला जाता है तो कार्रवाई होगी। सेटटॉप बाक्स अलग-अलग कंपनियों के आते हैं।

इनके रेट भी भिन्न होते हैं, यदि मल्टी सिस्टम ऑपरेटर का काम किसी एक व्यक्ति को मिलता है तो फिर एक समान कंपनियों के रेटों में कोई भिन्नता नहीं होनी चाहिए।

सेटटॉप बाक्स लगाने के लिए लोगों में ज्यादा हड़बड़ी नहीं दिख रही है। वह इसी इंतजार में हैं कि यदि यह काम अनिवार्य ही हो गया तो महीने के अंत में देखा जाएगा।

इस समय तो लोग केबल के माध्यम से टीवी प्रोग्राम देख रहे हैं। इसमें उनको 150 से 200 रुपये तक महीना देना पड़ रहा है। सेटटॉप बाक्स लगाने के लिए उनको एक मुश्त दो से तीन हजार रुपये की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें