फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग विभाग का उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शुरू

Fri, 04 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय में उद्योग विभाग का 21 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शुरू हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष विमल रावल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नगर क्षेत्र की महिलाओं में कौशल विकास बढ़ाकर उनकी जीविका चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


 नगर में लघु, सूक्ष्म उद्योग स्थापित करने की अपार संभावनाएं। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक पुनीत नाघर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हुए कहा कि महिलाएं कौशल विकास कर अपनी आजीविका स्वयं जुटा सकती हैं।

जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक चंचल सिंह बोरा ने प्रशिक्षणार्थियों को उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। निधि संस्था के निदेशक डॉ. सुनील पांडे ने प्रशिक्षण का उद्देश्य बताया।
विज्ञापन


मास्टर ट्रेनर रेनू पाठक ने कौशल विकास प्रशिक्षण देते हुए कहा कि महिलाओं में आत्मनिर्भरता के लिए प्रशिक्षण जरूरी है। प्रशिक्षण प्राप्त कर क्षेत्र की महिलाएं अपनी आमदनी बढ़ा सकती हैं। निधि संस्था के विनोद पांडे ने संचालन किया। भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश बोरा, नगर महामंत्री मुकुल साह समेत सभी वार्ड सदस्य थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें