पिथौरागढ़। जिला आशा प्रशिक्षण संस्थान हिमालय अध्ययन केंद्र में आशा कार्यक्रम के तहत आठों विकासखंडों में तैनात आशा फैसिलिटेटरों का पांच दिवसीय सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन (पीएलए ) प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रतिभागियों को झारखंड की एकजुट संस्था के प्रशिक्षक प्रशिक्षण दे रहे हैं।
मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी जेएस नबियाल ने प्रशिक्षण केंद्र पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों को समाज की समस्याओं के निराकरण के लिए रणनीति एवं जिम्मेदारी का बंटवारा, पीएलए बैठकों के लिए सूचनाओं का आदान-प्रदान, मुद्दों का चयन, प्राथमिकता, ऑनलाइन रिपोर्टिंग आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर केंद्र के निदेशक डॉ. दिनेश जोशी, भास्कर जोशी आदि मौजूद रहे।