पिथौरागढ़। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नैनीताल मीनाक्षी बिष्ट ने पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न मेडिकल स्टोरों में चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों को लाइसेंस की शर्तों के अनुरूप मेडिकल स्टोर का संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने शर्तों की अनदेखी करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
पिथौरागढ़ और धारचूला सहित विभिन्न क्षेत्रों में मेडिकल स्टोरों की जांच के दौरान उन्होंने एक्सपायरी दवाओं को लेकर भी मेडिकल स्टोर के संचालकों को दिशा निर्देश दिए। साथ ही सभी मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा।
इस दौरान सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर ऊधमसिंह नगर नीरज कुमार, पुलिस एएनटीएफ के प्रभारी मनोज पांडेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली मदन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक ललित डंगवाल भी शामिल रहे।
वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी ने बताया कि जांच के दौरान मेडिकल स्टोरों में कोई अनियमितता नहीं मिली है। कुछ स्टोर संचालकों को अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।