फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीमांत को पिथौरागढ़-दिल्ली विमान सेवा की मिली सौगात

Thu, 07 Nov 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले से दिल्ली के लिए सीधी विमान सेवा शुरू हो गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विमान सेवा का वर्चुवली शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विमान सेवा शुरू होने से सीमांत की जनता को देश की राजधानी तक पहुंचने के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा। आपातकाल और आपदाकाल में भी यह सेवा महत्वपूर्ण साबित होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 11:25 बजे दिल्ली से एलायंस एयर का 42 सीटर विमान 21 यात्रियों को लेकर नैनीसैनी पहुंचा। यहां पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मयूख महर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रियों का फूलमालाओं और छोलिया नृत्य से स्वागत किया। यात्रियों ने सेवा को बेहतर बताते हुए सरकार के इस प्रयास की सराहना की।
पूर्व सीएम कोश्यारी ने कहा कि दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू होना जिले के हर व्यक्ति के लिए गौरव की बात है। इससे जिले में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सीमांत जिले से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू होना विकास के नए द्वार खोलेगा। विधायक मयूख महर ने कहा कि वह और पूरी कांग्रेस पार्टी दिल्ली से विमान सेवा शुरू करने के लिए सरकार का धन्यवाद करती है।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे विमान 27 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा, डीएम विनोद गोस्वामी, विमान में दिल्ली से आए दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, एसपी रेखा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें